संभल, नवम्बर 14 -- धनारी। थाना क्षेत्र के गांव मानकपुर निवासी व्यक्ति ने चार लोगों पर गाली-गलौज व ईंट-पत्थर से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मानकपुर निवासी रवेंद्र पुत्र रनवीर ने बताया कि सोमवार को वह अपने गांव से धनारी बाजार जा रहा था, तभी मानकपुर तिराहे के पास कुबेर निवासी भागनगर और उसके तीन साथी उसे रोककर गाली-गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने ईंट-पत्थर से हमला कर मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कुबेर और तीन अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...