आरा, मार्च 17 -- आरा। भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के सोनघट्टा गांव में रविवार की शाम गाली देने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और चाकूबाजी हो गई। इसमें दो सगे भाई सहित चार लोग जख्मी हो गए। दो को चाकू लगा है, जबकि दो को मारपीट में चोटें आयी हैं। सभी का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में सोनघट्टा गांव निवासी अमरनाथ सिंह के पुत्र 24 वर्षीय अभिषेक कुमार और 19 वर्षीय राहुल कुमार के अलावा उसी गांव के निवासी दारोगा प्रसाद के 38 वर्षीय पुत्र राजू कुमार, जबकि रविशंकर प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार शामिल हैं। राजू कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम वे लोग बाजार से घर वापस लौट रहे थे। तभी गांव के ही कुछ युवक गाली-गलौज करने लगे। इसे लेकर उनके बीच कहासुनी हुई थी। हालांकि बात खत्म हो गई थी। रविवार की शाम उसी विवाद ने एक बार फिर तू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.