औरैया, फरवरी 6 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा थाना क्षेत्र के नगला दरियाय गांव में गाली-गलौज का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोसियों और उनके रिश्तेदार ने महिला के बुजुर्ग पिता व चाचा के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगला दरियाय निवासी संगीता देवी पत्नी अतुल यादव ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 11 जनवरी की शाम करीब आठ बजे वह घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान पड़ोसी शिशुपाल सिंह उर्फ भभरी और संजय सिंह निवासी नगला दरियाय के घर पर कल्लू निवासी नगला धौकल थाना कुदरकोट रिश्तेदार के रूप में आया हुआ था। आरोप है कि कल्लू बिना किसी कारण गाली-गलौज कर रहा था। जब संगीता देवी ने गाली देने से मना करते हुए उसे समझाने का प्रयास किया तो आरोप है कि कल्लू ने उनके बुजुर्ग पिता लाखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.