शाहजहांपुर, मार्च 11 -- मोबाइल फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर भाकियू राष्ट्रीयतावादी जिलाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोरोकुइयां निवासी वसीम खां ने दी गयी तहरीर में बताया कि पुवायां थाना क्षेत्र के गांव गंगसरा के समीप नत्थापुर में स्थित साल और सागौन के पेड़ों का वन निगम द्वारा कटान कराया जा रहा है। आरोप है कि कटान व ढुलान के ठेकेदार भाकियू राष्ट्रीयतावादी जिलाध्यक्ष हरीराम वर्मा सहित अन्य लोगों ने लाखों रुपये की कीमती लकड़ी चोरी से बेच दी। जिसकी वीडियो व फोटो उसके पास है और उसने मामले की शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से कर दी थी। आरोप है कि इसी बात से नाराज जिलाध्यक्ष ने एक दिन पहले फोन कर उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.