मुरादाबाद, फरवरी 13 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुल्हापुर पट्टी जाट में गाली-गलौज का विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुल्हापुर पट्टी जाट निवासी रीना पुत्री बत्तू सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 फरवरी की रात्रि करीब 7 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि गांव का ही रवि पुत्र बाबू सिंह वहां पहुंचा और उसे गंदी-गंदी गालियां देने लगा, जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने लाठी-डंडों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...