हाथरस, जुलाई 30 -- हाथरस। सासनी क्षेत्र के गांव नगला अन्नी में गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने पिता-पुत्री के साथ मारपीट कर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव नगला अन्नी निवासी सत्यवीर पुत्र हरपाल सिंह का आरोप है कि रिंकू, जीतेन्द्र निवासी नगना अन्नी और मुरारी व सतेन्द्र निवासी टिकारी उसके घर के सामने आकर गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि गाली गलौज देने से मना करने पर इन सभी लोगों ने मिलकर सत्यवीर व उनकी बेटी खुशबू के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.