अमरोहा, अप्रैल 29 -- गाली-गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। जान से मारने की धमकी दी गई। जानकारी के अनुसार नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव हादीपुर कलां निवासी ओमप्रकाश व खेम सिंह के परिवारों के बीच पुराना विवाद चला आ रहा है। बीती 23 अप्रैल को हुई गाली-गलौज के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई। एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी तक दी गई। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में ओमप्रकाश की पत्नी कामिनी की तहरीर पर पवन, नरेंद्र उर्फ विक्की, शीला व हरिओम एवं खेम सिंह की पत्नी शीला की तहरीर पर गुड्डू, बबलू, कामिनी व सुनीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.