नई दिल्ली, जुलाई 15 -- इंस्टाग्राम पर अश्लीलता फैलाने वाली गालीबाज महक और परी को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के साथ ही एक अन्य युवती हिना और आलम भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। हिना और आलम वीडियो बनाने में महक और परी की मदद करते थे। आलम ही सभी वीडियो बनाता और एडिट करता था। इनकी वीडियो से फैल रही अश्लीलता से तंग आकर कई लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की थी। इसके बाद शनिवार को ही पुलिस ने महक और परी के खिलाफ नामजद और अन्य दोनों के खिलाफ अज्ञात में केस दर्ज किया था। रील से रुपए कमाने और फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए चारों इस तरह से अश्लीलता फैला रहे थे। इनकी हर रील में गालियां और अश्लील इशारे होते थे। इन्हीं की बदौलत इंस्टा 4 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स भी बना लिए थे। महक और परी संभल के ही असमोली क्षेत्र की रहने वाली हैं। जबकि हिना औ...