पटना, अप्रैल 9 -- एसके पुरी स्थित अपूर्वा राधा कॉम्प्लेक्स के विद्युत पैनल में बुधवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की खबर से अपार्टमेंट मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, गार्ड की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। गार्ड नरेश प्रसाद साव बाहर रखे हुए बालू को फेंक कर आग पर काबू पाया। इस बीच आग लगने की सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां भी वहां पहुंच गई। अपार्टमेंट के सीढ़ी के नीचे विद्युत पैनल है, जहां से अपार्टमेंट में बिजली की सप्लाई होती है। बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे उसमें शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। धू-धू कर तार जलने लगा। उसी समय वहां तैनात गार्ड नरेश प्रसाद साव दौड़कर पहुंचा और बाहर रखे हुए बालू को फेंक कर आग पर काबू पा लिया। सूचना मिलते ही दमकल की छह से अधिक गाड़ियां वहां पहुंच गई, लेकिन आग पहले ही बुझ गया था। अग्निशमन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.