हाथरस, अक्टूबर 4 -- हाथरस, संवाददाता। जयपुर-बरेली हाईवे पर एक्सीडेंट में मृत रिटायर्ड फौजी के शव का अंतिम संस्कार गार्ड ऑफ ऑनर के बाद हुआ। तिरंगे में शव को लपेट गया। अंतिम संस्कार के दौरान सभी की आंखें नम हो गईं। यहां पर गार्ड ऑफ ऑनर के लिए 104 बटालियन अलीगढ़ से आरएएफ के जवान आए। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की साकेत कॉलोनी निवासी सुशील कुमार शर्मा वर्ष 2015 में सीआरपीएफ से कश्मीर से रिटायर हुए थे। इनके एक बेटा और पुत्रवधू डॉक्टर हैं और एक बेटा कलक्ट्रेट में जॉब करते हैं और सबसे छोटा बेटा बिजली विभाग में जेई हैं। वर्ष 2001 से वर्ष 2004 तक आरएएफ अलीगढ़ में भी नौकरी की है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। इस बात की जानकारी होने पर अलीगढ़ स्थित आरएएफ की 104 बटालियन से आरएएफ के जवान साकेत कॉलोनी पहुंचे। यहां पर रिटायर फौजी के शव को स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.