लातेहार, जनवरी 16 -- गारू,प्रतिनिधि। प्रखंड के बाजार क्षेत्र व अन्य इलाकों में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग लातेहार ने एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान यातायात नियम अपनाएं, सुरक्षित लातेहर बनाएं विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, जूता पहनकर वाहन चलाने, वाहन से संबंधित सभी आवश्यक कागजात साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने के महत्व को सरल और प्रभावी तरीके से समझाया। कलाकारों ने यह भी बताया कि तेज गति, शराब पीकर वाहन चलाना एवं मोबाइल फोन का उपयोग सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं, जिनसे बचना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में यह जानकारी भी दी गई कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति को समय...