मैनपुरी, मार्च 1 -- थाना क्षेत्र के ग्राम पदमनेर निवासी हेड कांस्टेबल का गारद सलामी के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले जैसे ही शव गांव पहुंचा वैसे ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव तथा आसपास क्षेत्र के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और शोक प्रकट किया। सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह ने थाना प्रभारी के साथ सलामी दी। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बेवर क्षेत्र के ग्राम पदमनेर निवासी आलोक कुमार यादव पुत्र मोतीराम की तैनाती प्रयागराज कुंभ मेले में चल रही थी। बीती 27 फरवरी को अचानक ड्यूटी के दौरान आलोक बीमार पड़ गए। इलाज के लिए उन्हें प्रयागराज में ही अस्पताल ले जाया गया। जहां 28 फरवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया। एक मार्च को मृतक हेड कांस्टेबल का शव गांव पदमनेर लाया गया, जहां शनिवार सुबह गारद सलामी के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सीओ चं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.