सहारनपुर, जून 17 -- सहारनपुर। डेयरी संचालक संघर्ष समिति के बैनर तले डेयरी संचालकों ने सोमवार को हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। चेतावनी दी गई कि अगर 25 जून से पहले समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो नगर निगम कार्यालय के सामने गाय-भैंसों के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। डेयरी संचालक संघर्ष समिति अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में डेयरी संचालक हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पहुंचे। संजय वालिया ने कहा कि नगर निगम एनजीटी के नाम पर छोटे डेयरी संचालकों का मानसिक और आर्थिक शोषण कर रहा है। छह वर्ष पूर्व आंदोलन के दौरान नगर निगम ने डेयरियों को स्थान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि डेयरी संचालक शहर से बाहर जाने को तैयार हैं, लेकिन पहले उनके लिए समुचित व्यवस्था की जाए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.