आजमगढ़, नवम्बर 8 -- मेहनाजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पिल्लूपुर गांव में शनिवार दोहपर गाय को पकड़ने के लिए छात्र पोखरा में कूद गया। पोखरा में पानी अधिक होने से डूबने से उसकी मौत हो गई। गांव के लोगों ने पोखरा से शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के नरवा सुंभी गांव निवासी 17 वर्षीय शुभम यादव पुत्र सुभाष यादव कक्षा 10वीं का छात्र था। उसके पिता मुंबई में रहते हैं। शनिवार की दोपहर में शुभम की गाय घर से निकल कर गांव के सिवान में चली गयी। शुभम अपने तीन मित्रों के साथ गाय को पकड़ने लिए निकला था। गाय भागते हुए पड़ोसी गांव पिल्लूपुर में चली गयी और एक पोखरा में कूद गयी। गाय को पकड़ने के लिए शुभम भी पोखरा में कूद गया, वह डूबने लगा। उसके साथी शोर मचाने लगे। गांव के लोग जब तक बचाव के लिए पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.