नई दिल्ली, जनवरी 5 -- हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गाय की सेवा करने से सभी देवताओं की कृपा मिलती है, विशेष रूप से सूर्य देव की। शास्त्रों में कहा गया है कि गाय में 33 कोटि देवताओं का वास होता है और सूर्य देव गाय के नेत्रों में विराजमान हैं। गाय को रोज कुछ विशेष चीजें खिलाने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। इससे जीवन में सफलता, स्वास्थ्य, सम्मान और धन की प्राप्ति होती है। सूर्य कमजोर होने पर आत्मविश्वास की कमी, नेत्र रोग या करियर में रुकावट आती है - गाय सेवा से यह दूर होता है। रोज गाय को खिलाएं ये चीजें और सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त करें।गुड़ और रोटी गाय को रोज गुड़ मिश्रित रोटी खिलाएं। गुड़ सूर्य ग्रह का प्रतीक है और रोटी अन्न का। सूर्योदय के बाद या रविवार को विशेष रूप से गुड़ की रोटी खिलाएं। इससे सूर्य देव प्रसन्न हो...