गुड़गांव, मार्च 13 -- गुरुग्राम। सेक्टर-9 में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविनुक्तेश्वरानंद सरस्वती की भव्य शोभा यात्रा भक्तों द्वारा निकली। जिसमें गुरुग्राम के श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। शाम छह बजे आयोजित गौ प्रतिष्ठा प्रतीक्षा कार्यक्रम में ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बताया कि हमने सरकार और सभी विपक्षी दलों को गौ माता के प्रति अपना मत स्पष्ट करने के लिए 17 मार्च तक का समय दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार 17 मार्च तक गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करे एवं पूरे देश में गौ हत्या पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करवाये अन्यथा हम 17 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में कठोर निर्णय लेने के लिए बाध्य होंगे। कार्यक्रम के आयोजक अमित शर्मा ने शंकराचार्य का पादुका पूजन किया और सभी आए हुए लोगो के प्रति आभार व्यक्त कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.