बरेली, फरवरी 3 -- बरेली। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने केंद्र और प्रदेश सरकारों से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसा किए जाने से देश में कई सामाजिक और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों का समाधान हो सकता है। मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि इस्लामिक दृष्टिकोण से गाय के दूध में शिफा बताई गई है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि गाय के मांस के सेवन से विभिन्न प्रकार की बीमारियां होने की आशंका रहती है। उन्होंने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि वे गाय पालन को अपनाएं और इसके संरक्षण में आगे आएं। मौलाना ने कहा कि गाय पालन से स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सरकार से इस मुद्दे पर ग...