मेरठ, मार्च 9 -- गंगानगर। 78 वर्षों से देश में आईं सरकारों ने गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने का आश्वासन दिया लेकिन किया कुछ नहीं। यह बात शनिवार को जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कही। डिफेंस कॉलेानी में सुदीप अग्रवाल के आवास पर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि उन्होंने संकल्प लिया था वह गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलावएंगे। उन्होंने कहा भगवान श्रीकृष्ण ने गो सेवा के लिए खुद को समर्पित कर दिया था। कृष्ण भक्तों का पहला कर्तव्य है गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलवाएं। इस दौरान सुदीप अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सुधांशु, नंदिनी, राजेश, पुष्पेन्द्र, हरीश, राजीव पुंडीर, अनील अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...