इंदौर, अगस्त 10 -- मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है। अपर कलेक्टर रिंकेश सिंह बैश सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वे अपने परिवार के साथ बदरवास से खोखर गांव कलश यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। तभी उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात लोग घायल हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।गाय को बचने के प्रयास में दुर्घटना बताया जा रहा है कि रिंकेश सिंह रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर अपने गांव बदरवास आए थे। और कलश यात्रा में शामिल होने के लिए खोकर गांव, परिवार के साथ जा रहे थे। स्थानीय लोगों की माने तो अपर कलेक्टर रिंकेश सिंह बैश की गाड़ी गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस कारण गाड़ी में सवार 7 लोग घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी है, जिसकी हालत गंभीर है।गुना जिला अस्पत...