मुजफ्फरपुर, जून 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना के बारमतपुर इलाके में चौड़ में गए वृद्ध को गाय ने सिंग से मारकर जख्मी कर दिया था। इसमें 70 वर्षीय शिवनारायण राय गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। घटना आठ दिन पूर्व की बतायी जा रही है। इलाज के दौरान मंगलवार रात घर पर ही वृद्ध की मौत हो गई। इसके बाद शिवनारायण के परिजनों और गाय पालक के बीच गाली गलौज शुरू हो गई और मारपीट की नौबत आ गई। जानकारी मिलने पर सदर थानेदार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझा कर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। थानेदार ने बताया कि मृतक के परिजन गाय पालक से मुवावजा की मांग को लेकर विवाद कर रहे थे। इस कारण तनाव हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...