बागेश्वर, फरवरी 13 -- खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के बाद लिए सेंपलों में से गाय के दूध का एक सेंपल फेल हो गया है। मामले में न्याय निर्णायक अधिकारी न्यायालय ने पांच हजार का जुर्माना लगाया है। इस फैसले के बाद दूध में मिलावट करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। मालूम हो कि 30 मई 2025 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने नगर में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान गाय के दूध के सेंपल के साथ कई खाद्य सामग्री के सेंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला में भेजा गया। जांच में गाय के दूध के सेंपल में मिलावट की पुष्टि हुई। दूध में फैट की मात्रा कम पाई गई। इसके बाद दूध बिक्रेता को नोटिस दिया और मामला न्यायालय में पहुंचा। आकांक्षा कोंडे से मामले की सुनवाई करते हुए पांच हजार का जुर्माना लगाया है। इधर सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन ...