मुरादाबाद, मार्च 12 -- मुरादाबाद। वैसे होलिका अभी तक लकड़ी से ही बनाकर जलाई जाती रही है। मगर अब लोग जागरूक हो रहे हैं। वह प्रदूषण मुक्त और पर्यावरण संरक्षण की ओर ध्यान देने लगे हैं। इसीलिए काफी संख्या में लोग गाय के गोबर की लकड़ियों से होली जला रहे हैं। इसी क्रम में शहर में लगभग 107 स्थानों पर गाय के गोबर से बनी लकड़ियों से ही होली जलाने की तैयारी है। लोगों की मांग को देखते हुए मोरा की मिलक स्थित श्री भगवती गौ पुनर्वास आश्रम के संस्थापक दीपक वार्ष्णेय ने बताया कि उन्होंने पिछले दो साल से देसी गाय के गोबर की लकड़ियां बनानी शुरू कर दी हैं। अब लगातार इनकी मांग बढ़ रही है। इस बार आशियाना, रामगंगा विहार, आंबेडकर पार्क खुशहालपुर, बुद्धि विहार सहित शहर में कुल जलने वाली लगभग 427 होलियों में से 107 होली गाय के गोबर से बनी लकड़ियों से ही जलाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.