भभुआ, फरवरी 5 -- किसी परिजन को बताए बिना 18 दिसंबर को घर से निकल गई थी लड़की पुलिस ने दुर्गावती थाना क्षेत्र के कविलासपुर से प्रेमी-प्रमिका को पकड़ा है (पेज तीन) चांद, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से डेढ़ माह पहले गायब एक लड़की को पुलिस ने बरामद कर उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सुशील पासवान दुर्गावती थाना क्षेत्र के कविलासपुर गांव का निवासी है। उसी के गांव से दोनों पकड़े गए हैं। इसकी पुष्टि प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर चौहान ने की और बताया कि इस मामले में लड़की के पिता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें उसने बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा के दंपती पर लगाया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब मामले में सुशील की गिरफ्तारी हुई, तब वह हाटा के दंपती को आरोपित बनाए जाने को ले कह रहा है कि उनपर आशंका...