महाराजगंज, दिसम्बर 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में एसआईआर अभियान तेजी से लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। गणना प्रपत्र को डिजिटाइज्ड कर बीएलओ एसआईआर के प्रगति पथ पर मंडल में सबसे आगे हैं। पर, उनके लिए लापता मतदाता परेशानी का सबब बने हुए हैं। नगरीय क्षेत्र में यह समस्या सबसे अधिक है। अभी तक 25 हजार से अधिक मतदाताओं को अनट्रेस्ड श्रेणी में शामिल कर एसआईआर फार्म के डिजिटाइजेशन कार्य को पूरा किया जा रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय के एसआईआर स्टेटस रिपोर्ट के अनुसार अनकलेक्टेबल श्रेणी में मतदाताओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अभी तक 1 लाख 79 हजार 224 मतदाताओं को इस श्रेणी में शामिल किया जा चुका है। इसमें 25 हजार 733 मतदाता अनट्रेस्ड हैं। 81 हजार 918 मतदाता स्थायी रूप से दूसरी जगह अपने मताधिकार को शिफ्ट करा चुके हैं। गायब मतदाताओं को ढूंढने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.