महाराजगंज, अप्रैल 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम गजरही से गायब तीन बच्चों का पता नहीं चल पाया है। इस मामले में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। गांव निवासी बलराम गिरी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके मासूम पुत्र और पुत्री बीते दो अप्रैल को गांव के चौराहे पर गए थे लेकिन लौट कर वापस घर नहीं आए। साथ में एक बच्ची और भी मौजूद है। काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच करवाई में जुट गई। बच्चों के परिजन काफी खोजबीन के बाद पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि चार दिन बीत चुके हैं। लेकिन अभी भी बच्चों का कोई पता नहीं चल सका है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात के वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.