रांची, अप्रैल 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। एक हफ्ते पहले गायब हुई दो नाबालिग लड़कियों को डोरंडा थाना पुलिस ने बोकारो से बरामद कर लिया। वहीं, दो नाबालिग आरोपियों को भी पकड़कर बुधवार को रिमांड होम भेज दिया। खबर है कि डोरंडा निवासी दोनों लड़कियां 10 अप्रैल को बिना बताए घर से निकल गईं थीं। खोजबीन में पता मुहल्ले के ही दो लड़कों द्वारा बहला-फुसला कर भगा ले जाने का पता चला। इस पर परिजनों ने थाने में अपहरण का केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और गुप्तचरों की मदद से लड़कियों को बोकारो से बरामद कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने लड़कियों का परिजनों के समक्ष कोर्ट में बयान दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.