फिरोजाबाद, मई 16 -- जसराना थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्ष की उम्र की दो किशोरियों के गायब होने से अफरा-तफरी मच गई थी। गायब होने वाली किशोरियों में से एक ने घर पर मैसेज भी किया है कि वह नौकरी करने जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की मदद से दोनों को गाजियाबाद से बरामद कर परिवारों को सौंप दिया है। मामला थाना जसराना के एक गांव से जुड़ा है। गांव में रहने वाले दो परिवारों की 16 वर्षीय किशोरियां 11 मई को दोपहर घर से शिकोहाबाद के लिए निकली थीं। इन्होंने परिजनों से कहा था कि शिकोहाबाद तक किसी काम से जा रही हैं। शाम तक जब किशारियां वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। दोनों में से एक किशोरी ने अपने घर पर नौकरी के लिए जाने की बात कही तो सहेली के घर पर मोबाइल पर मैसेज भेजा कि उसे वह अपने साथ ले जा रही है। किशोरियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.