पटना, दिसम्बर 5 -- बिहार में जमीन सर्वे का काम जारी है। इस बीच उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि जिला अभिलेखागार और अंचल स्तर पर रखे गए भूमि अभिलेखों में से कुछ खतियानों के बीच के पन्ने गायब मिले हैं। इस कारण उन दस्तावेजों का डिजिटलीकरण नहीं किया जा सका है। ऐसे गुमशुदा दस्तावेज उपलब्ध कराने वाले नागरिकों को 'बिहारी राजस्व योद्धा' सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों की फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी से जांच कर उनकी सत्यता सुनिश्चित की जाएगी। शुक्रवार को विभागीय समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ राजस्व गांवों के अभिलेख भी अनुपलब्ध पाए गए हैं। ऐसे गांवों में पुराने जानकार लोगों की सहायता से भी अभिलेख पुनर्प्राप्ति संभव है और सहयोग करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.