मधुबनी, दिसम्बर 2 -- मधुबनी। मधुबनी महोत्सव पर मंगलवार को देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रम से महफिल सराबोर रही। शाम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों पर तालियां बजती रहीं। ज्यों-ज्यों शाम ढल रही थी त्यों-त्यों सांस्कृतिक कार्यक्रम परवान चढ़ रहा था। मधुबनी महोत्सव की शुरुआत नाइट क्लब डांस क्लब की और से गणपति वंदना भाव नृत्य से हुई। श्वेता सिंह ने एहन सुंदर ने कोनो धाम यो भैया, सब स पावन एहि धरती पर मिथिला धाम यो भैया सुनकर सबको अपने साथ गुनगुनाने पर मजबूर किया। माधव राय व रामसेवक ठाकुर ने युगल गीत गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया। ये छोटकी भौजी लगबू जोगार.. गीत पर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। मैथिली गायिका रंजना सिंह ने मिथिला वर्णन घूमी एलौ दिल्ली शहरिया घूमलौ चारों धाम, स्वर्ग स सुंदर अपन मिथिला धाम.. पर खूब तालियां बटोरी। पूरे सांस्कृतिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.