कोडरमा, जनवरी 22 -- कोडरमा। गोमो स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय गुमो में बुधवार को वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना तथा उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। प्रधानाध्यापिका ज्योति कुमारी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। मंच संचालन सहायक शिक्षक मनोज कुमार ने किया। नृत्य प्रतियोगिता में सलोनी कुमारी, मेघा कुमारी पाण्डेय, पार्वती कुमारी, अर्चना हसदा, मुस्कान कुमारी, प्रियंका कुमारी, निशा कुमारी, सिमरन कुमारी, सलोनी कुमारी एवं संस्कृति कुमारी ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं गायन प्रतियोगिता में मनीषा कुमारी, अमित कुमार एवं अजीत कुमार ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.