बिजनौर, फरवरी 23 -- गायत्री साधकों ने रेलवे परिसर स्थित भगवान शिव की विशाल प्रतिमा का गंगाजल से जलाभिषेक कर सामुहिक रूप से महामृत्युंजय व ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप किया। रविवार को गायत्री साधकों ने रेलवे स्टेशन परिसर स्थित शिव वाटिका में भगवान शिव की विशाल प्रतिमा का गंगा जल से जलाभिषेक कर सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र व ओम नमः शिवाय मंत्र का सामूहिक रूप से जाप किया गया। गायत्री शक्तिपीठ अध्यक्ष कमल शर्मा के नेतृत्व में गायत्री साधकों ने जलाभिषेक से पूर्व स्वच्छता अभियान चलकर शिव वाटिका की साफ सफाई की। इस अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ व्यवस्थापक डा. दीपक कुमार ने कहा शुभ और कल्याणकारी चिन्तन चरित्र एवं आकांक्षाएं बनाना ही शिव अराधना है। मास्टर सत्यपाल राजपूत, घनश्याम सिंह, एचपी गुप्ता, कामेश शर्मा, सुमन वर्मा, पुष्पा रानी, नीलम बरनवाल, प्रभा राज...