बांदा, मार्च 20 -- बांदा। संवाददाता गायत्री शक्ति पीठ अलीगंज में होली मिलन धूमधाम से मनाया गया। होली गीत और फाग से कलाकारों ने धमाल मचाया। पुष्प वर्षा के साथ जमकर गुलाल उड़ा। सभी होली की मस्ती में सराबोर रहे। समारोह की शुरुआत वाणी वंदना और गुरु वंदना से परिव्राजक ब्रजेश त्रिपाठी ने कराई। इसके बाद राजेन्द्र तिवारी स्वदेश ने होली गीत से समां बांधा। ठाकुरदास पंछी ने होली गीत के जरिए तालियां बटोरीं। राजेश तिवारी रंजन,रमेशचन्द्र सोनी योगा ने प्रकृति गीत,इन्द्रवीर सिंह,गोपाल दास गुप्ता और सबल सिंह ने भी होली गीतों के जरिए वाहवाही लूटी। फगुवारों की टोली ने फागों के जरिए सबको थिरकने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में जिला संघ चालक सुरेन्द्र पाठक,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता,प्रभा गुप्ता,रामप्रकाश खरे,नवीन निगम,गीता द्विवेदी,रामजानकी शुक्ला,गय...