धनबाद, अप्रैल 7 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया के बस्ताकोला स्थित गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित नवरात्र के मौके पर रविवार को नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन किया गया। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। संस्कार महोत्सव एवं गायत्री महायज्ञ में लता जायसवाल, राजकुमारी देवी शर्मा ने सबसे पहले यज्ञ की शुरुआत की। मां गायत्री, परम पूज्य गुरुदेव और वंदनीय माता का पूजन किया गया। आरती की गई। इस मौके पर नामकरण, पुंसवन, यज्ञोपवीत, दीक्षा, विद्यारंभ सहित कई संस्कार संपन्न भी हुए। गायत्री शक्तिपीठ में नर और नारी एक समान, एक पिता के सब संतन..., छोटे-मोटे काम करो, भीख मांगना बंद करो..., नशा का जो हुआ शिकार, उजड़ा उसका घर परिवार, व्यक्ति की शक्ति नारी है परिवार की शक्ति नारी है..., आदि नारे लगाए गए। मौके पर विभूति चरण सिंह, एके गौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.