मुजफ्फर नगर, फरवरी 14 -- उप्र के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री एवं अनिल कुमार , बागपत के रालोद सांसद राजकुमार सांगवान सहित कई रालोद नेता शुक्रवार को गायत्री वाटिका में 20 वर्षों से कपड़े में लिपटी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भव्य समारोह में आगामी आठ मार्च को प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। प्रतिमा अनावरण समारोह में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। परासौली बस स्टैंड के निकट गांव जौला के पास गायत्री वाटिका में उप्र के मंत्री अनिल कुमार, सांसद राजकुमार सांगवान, विधायक राजपाल बालियान, विधायक मिथलेश पाल, रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व प्रमुख विनोद मलिक, युवा जिलाध्यक्ष गज्जू पठान...