मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- क्षेत्र के गांव भूड़मरेशी में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में विशाल गायत्री महायज्ञ व एकदिवसीय कथा का आयोजन हुआ। जिसमें भारी तादात में पहुंचे श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में आहुति दी और कथा का श्रवण किया। रविवार को कार्यक्रम में विचार क्रांति अभियान को घर-घर पहुंचने का संकल्प लिया गया। गायत्री परिजनों ने पूरे क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि की कामना को लेकर हवन यज्ञ में आहुतियां दी। कथा व्यास उमा चरण व्यास ने कहा कि गायत्री समूह साधना करने से ज्ञानवर्धन व सद्बुद्धि का विकास होता है। यज्ञ करने से कई असाध्य रोगों का निदान होता है। राम सिंह वानप्रस्थी ने कहा कि गायत्री परिवार का मिशन विचार क्रांति समूह साधना व सामाजिक बुराइयों को खत्म करके मिशन के कार्य को घर-घर तक पहुंचना है। रमेश चंद्र, डॉक्...