बलिया, मई 12 -- बिल्थरारोड। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के आह्वान पर बिल्थरारोड क्षेत्र के विभिन्न गावों में समर्थ एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ उपासना महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने अपने-अपने घर में परिजनों के साथ सुख, समृद्धि एवं मानव कल्याण के लिए यज्ञ में शामिल होकर देवी उपासना की। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने परिवार के साथ यज्ञ महोत्सव में उत्साह पूर्वक भाग लिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रद्धालुओं ने सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक अपने-अपने घर पर यज्ञ में पावन आहुतियां दीं। इस दौरान भक्ति रस की सरिता बही। गायत्री माता के जयकारे से वायुमंडल गूंज उठा। संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बन गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.