देवघर, मार्च 23 -- देवघर, प्रतिनिधि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन बंपास टाउन स्थित जुबली पार्क मैदान में किया जा रहा है। गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के सुप्रसिद्ध कथावाचक यज्ञाचार्य बालकराम रत्नमूल, सहयोगी वेदाचार्य दुर्गा प्रसाद हरिचन्दन एवं गुणसागर द्वारा गायत्री परिवार एवं सनातनी हिन्दू श्रद्धालु महिलाएं, पुरुषों, बच्चे एवं वृद्धों को वैदिक मंत्र से गुरु गायत्री सर्वदेव पूजन कराया गया। उन्होंने कहा कि गायत्री महायज्ञ से ही विश्व का कल्याण होगा। मौके पर श्रद्धालुओं ने गायत्री महामंत्र, मृत्युंजय महामंत्र, महाशक्ति गायत्री मंत्र, सूर्य गायत्री मंत्र से राष्ट्रीय एकता, मानव कल्याण एवं विश्व शांति की मनोकामना से यज्...