बाराबंकी, अप्रैल 5 -- सूरतगंज। बैसनपुरवा गांव में भव्य दीप यज्ञ के साथ नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा का समापन हुआ। समापन समारोह में प्रात: काल सैकड़ों साधकों ने लोक कल्याणार्थ यज्ञाग्नि में आहुतियां अर्पित कीं। सहस्रवेदीय दीपयज्ञ में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कुरीति उन्मूलन, पर्यावरण, साधना, स्वाध्याय, समयदान, अंशदान जैसे अनेक संकल्प भी लिए। शांतिकुंज टोली नायक जवाहरलाल मिश्रा ने लोकहित में समयदान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया, कि समाज ही ईश्वर का साकार स्वरूप है। बलराज सिंह को प्रज्ञा पीठ बैसनपुरवा का परिव्राजक नियुक्त किया गया। इस मौके पर युवाओं द्वारा मशाल जुलूस भी निकाला गया। इस आयोजन में राजेश सिंह, सुरेश अवस्थी, अशोक सिंह, जगदीश चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, अमरेंद्र सिंह, राजेन्द्र मौर्य, महेश सिंह,नान्ह...