पीलीभीत, अप्रैल 1 -- कलीनगर में चार दिवसीय चल रहे गायत्री महायज्ञ में तीसरे दिन चार पारियों में यज्ञ संपन्न हुआ। जिसमें तीसरे दिन कई लोगों ने दीक्षा संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार, विद्यारम्भ संस्कार, पुसवन संस्कार ग्रहण किए। यज्ञ स्थल के चारों ओर हजारों श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की। कलीनगर के रामलीला प्रांगण में चल रहे चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ में शांतिकुंज हरिद्वार के विद्वान वक्ता पुरुषोत्तम भारद्वाज ने तीसरे दिन चार पारियों में यज्ञ सम्पन्न कराया। गायत्री महायज्ञ में हजारों लोगों ने यज्ञ में आहुतियां दी। गायत्री महायज्ञ के साथ ही तीसरे दिन 25 लोगों ने दीक्षा संस्कार, 05 ने यज्ञोपवीत संस्कार, 14 ने विद्यारम्भ संस्कार और दो ने पुसवन संस्कार ग्रहण किए। यज्ञ स्थल के चारों ओर हजारों श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की। इसके अलावा उन्होंने ...