दुमका, दिसम्बर 25 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका के यज्ञ मैदान में आयोजित 51 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन महायज्ञ में आहुति देने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धा भक्ति से सराबोर माहौल में लोग हवन कुंड में आहुति डालने के लिए अपनी बारी के इंतजार में खड़े दिखे। शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे वेद विशेषज्ञ विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक ऋचाओं के मंत्रोच्चार के साथ गुरूवंदना से इस महायज्ञ के द्वितीय दिवस के कर्मकाण्ड की शुरुआत हुई। सभी देवी देवताओं के आह्वान के पश्चात वैदिक रीति से उन सभी देवी देवताओं का षोडशोपचार पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोपचारण से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। गायत्री महायज्ञ इस अर्थ में विशिष्ट था कि बुधवार को सैकड़ों स्त्री-पुरुषों ने गायत्री ज्ञान दीक्षा लिया। आचार्य ने बताया कि पहले कोई देवी देवता नह...