सीतामढ़ी, मार्च 25 -- बोखड़ा। प्रखंड के भाउर बाजार के समीप चार दिवसीय शक्ति संवर्धन 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर सोमवार को गायत्री परिवार भाउरगढ़ के तत्वाधान में यज्ञ स्थल से 1101 कुंवारी कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकली गई। यज्ञ स्थल से निकली कलश यात्रा महादेव स्थान भाउर पहुंची, जहां पोखर से जल लेकर ब्रह्म स्थान, डीहवार स्थान व महारानी स्थान होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची। जहां आचार्यों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित की गई। इसके बाद चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। यज्ञ स्थल पर सोमवार को संध्या 5 बजे से संगीत एवं प्रवचन होगा। कलश यात्रा एवं यज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर यज्ञ समिति के डॉ. नागेन्द्र साह, रामकिशोर साह, रविन्द्र कुमार शाही, विनय कुमार साह, विकाऊ साह, ब्रजेश तिवारी, मुखिया सुनील प...