जमशेदपुर, नवम्बर 26 -- जमशेदपुर, संवाददाता मानगो के शंकोसाई रोड नंबर 4 में चल रहे चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन सुबह 8.30 बजे देव पूजन, गुरु आह्वान के साथ यह अनुष्ठान शुरू हुआ। माता गायत्री के समक्ष दीप प्रज्वलित कर युग संगीत का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार प्रज्ञा महिला मंडल मानगो शाखा द्वारा अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजन किया जा रहा है। हमें शक्ति दो मां, हमें भक्ति दो मां आराधना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, इसके बाद गुरु वंदना, देव आह्वान, पंचोपचार पूजन के साथ यज्ञ हवन का कार्यक्रम हुआ, जिसमें लगभग 400 लोगों ने आहुति डाली। इसके बाद शांतिकुंज हरिद्वार से पधारी बहनों की टोली ने क्रमशः दीक्षा संस्कार, 50 लोगों का पुंसवन संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार करा शहरवासियों को अनुग्रहित किय...