दुमका, मार्च 25 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट -मंडलडीह गांव स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ परिसर में 24 से 27 मार्च तक होने वाले 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में मंगलवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र की आहुति दी। सर्वप्रथम शांति कुंज से आये विद्वानों में के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ की शुरुआत की। उसके बाद गायत्री मंत्र के साथ अग्नि में आहुति दी गई । गायत्री के वैदिक मंत्रोच्चार से यहां का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। यज्ञ स्थल के बगल में ही श्रद्धालुओ के लिए भंडारा का आयोजन किया गया है। इस यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति मंडलडीह के सदस्य व आसपास गांव के लोग काफी सहयोग कर रहे है। 26 मार्च को ध्यान साधना एवं योग, गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार संध्या में युग संगीत, प्रवचन, विराट दीप महायज्ञ, नशा निवारण संकल्प और 27...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.