गया, मार्च 5 -- 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर गांधी मैदान सज-धज कर तैयार है। आयोजन को लेकर गांधी मैदान में भव्य पंडाल बनाया गया है। 6 मार्च से 9 मार्च तक आयोजित होने वाले महायज्ञ में मगध के साथ ही रोहतास व भभुआ जिले के हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर आयोजित होने वाले महायज्ञ में 12 प्रकार के संस्कार होंगे। रक्तदान और मुफ्त नेत्र जांच शिविर भी लगेगा। पहले दिन 6 मार्च गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकलेगी। यज्ञ स्थल गांधी मैदान से सुबह 7 बजे हाथी-घोड़ा व गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकलेगी। करीब दो हजार महिलाएं सर पर कलश लिए शामिल होंगी। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस गांधी मैदान आएगी। यहां वेदी पूजन के साथ हवन शुरू हो जाएगा। दूसरे दिन 7 मार्च को योग, देवपूजन व यज्ञ होगा। इस दिन शांतिकुज देव संस्कृति...