मोतिहारी, अगस्त 5 -- मोतिहारी। गायत्री शक्तिपीठ परिसर में शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ परिसर में प्रतिदिन योग अभ्यास करने वाली सभी शक्ति स्वरूपा बहनों ने भाग लिया। योग प्रशिक्षिका पुतुल रानी व मधु देवी ने बताया कि गायत्री मंदिर में भगवान भोलेनाथ के चरित्र और चिंतन को जीवन में उतारने के लिए संकल्प लिया जाता है। भगवान भोलेनाथ का परिवार आदर्श परिवार है|। वही सभी बहनों ने अपने परिवार को भगवान शिव का आदर्श परिवार बनाने का संकल्प लिया। साथ ही सभी बहनों ने मां और चिंतन के अंदर के बुराई का परित्याग किया। मौके पर कई महिलाएं शामिल थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.