लखीमपुरखीरी, नवम्बर 7 -- लखीमपुर, संवाददाता। एक हजार देव परिवार निर्माण को गायत्री परिवार का विराट नारी उत्कृर्ष समारोह नारी गौरव मंगल यात्रा के साथ शुरू हुआ। रामापुर रामवाटिका मैदान आयोजन स्थल से पीतवस्त्र धारी महिलाओं ने मां गायत्री का पूजन करके मंगलयात्रा की शुरुआत की। भारी संख्या में महिलाओं सहित गायत्री परिजनों ने भाग लिया। शहर के प्रमुख मार्गों पर यात्रा निकालकर लोगों से समारोह में शामिल होने की अपील की गई। नारी उत्कर्ष समारोह में शामिल होने के लिए कई जिलों के परिजन पहुंचे हैं। नारी गौरव मंगल यात्रा की शुरुआत मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा ने कन्या पूजन कर किया। शान्तिकुंज हरिद्वार से आई ब्रह्मवादिनी बहनों की टोली ने पूजन कराया। आयोजन स्थल श्रीराम वाटिका मैदान मीरपुर रसौरा तिराहा रामापुर से शुरू होकर मंगल यात्रा लाहौरी नगर मंदिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.