धनबाद, जनवरी 14 -- झरिया, वरीय संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से बस्ताकोला स्थित गायत्री शक्तिपीठ में मंगलवार को मकर संक्रांति पर गायत्री परिवार की ओर से गरीब और असहाय लोगों के बीच चूड़ा, गुड़, तिलकुट का वितरण किया गया। कमेटी के मुख्य ट्रस्टी विभूति शरण सिंह ने बताया कि हम सभी लोग अपने घरों में तो त्योहार मना लेते हैं। इसे देखते हुए कमेटी द्वारा वैसे लोगों के बीच चूड़ा, तिलकुट, गुड़ आदि का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में जिला गायत्री परिवार के महिला प्रकोष्ठ आरती शर्मा, मीरा सिंह, दुलारी देवी, लता परासर, रीता देवी ,उमा शर्मा, सीताराम, अजय सिंह, हरेश चंद्र मिश्रा, अरविंदजी, पारस नाथ सिंह, अनजना जीके चौधरी, एके गौतम आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...