कानपुर, मार्च 8 -- कानपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार की लगभग 200 बहनों ने शनिवार को गुजैनी ए ब्लॉक रामलीला पार्क से विमलेश मिश्रा एवं विनोद मिश्रा की अगुवाई में कलश यात्रा निकाली। महिलाएं सिर पर कलश रख जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। यात्रा गुजैनी ए ब्लॉक पार्क से शुरू होकर शक्ति मंदिर रतनलाल नगर होते हुए दुर्गा मंदिर दबौली के बाद गुजैनी में लौटी। कलश यात्रा शुरू होने से पूर्व गायत्री अखंड दीप जलाया गया। गायत्री पूजन किया गया। गणेश शुक्ला ने प्रवचन दिया। विमलेश मिश्रा ने बताया, प्रातः काल यज्ञोपवीत संस्कार, नामकरण और अन्नप्राशन आदि के आयोजन हुए। 5000 दीये जलाकर दीप महायज्ञ हुआ। कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। कल्पना चतुर्वेदी ने आभार जलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.