चक्रधरपुर, सितम्बर 29 -- राउरकेला।शारदीय नवरात्र महोत्सव के षष्ठी पर गोपबंधुपल्ली के यंग क्लब में मातृ शक्तियों द्वारा दीपदान गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के शिष्य ओडिशा के वरिष्ठ तथा राउरकेला गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी नित्यानंद दास के द्वारा दीपदान यज्ञ कराया गया। उन्होंने कहा कि दीपदान का मुख्य उद्देश्य ये है कि हम सब भी साधना के माध्यम से दैवीय शक्तियों को अपना कर दीप की तरह प्रकाशवान बनकर समाज को प्रकाशित करें। मातृ शक्ति अपने आप को मां दुर्गा मां गायत्री की शक्ति के स्वरूप की तरह समझें। पुरुष की शक्ति नारी है समाज की शक्ति नारी है। राष्ट्र की शक्ति नारी है विश्व की शक्ति नारी है इत्यादि विषयों पर प्रकाश डाले। वहीं सहयोगी के रूप में सुप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.