गढ़वा, जून 14 -- फोटो संख्या दो: दीप यज्ञ में शामिल पीडीजे नलिन कुमार व उनकी पत्नी रीता सिंह गढ़वा, प्रतिनिधि। गायत्री परिवार के तत्वावधान में शुक्रवार शाम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार के आवास पर दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। दीप यज्ञ कार्यक्रम में गढ़वा व्यवहार न्यायालय के कई न्यायाधीश, न्यायालयकर्मी व गायत्री परिवार के लोग शामिल हुए। मौके पर प्रधान जिला जज नलिन कुमार अपनी धर्मपत्नी रीता सिंह के साथ मुख्य यजमान के रूप में पूजा और आरती में भाग लिया। मौके पर प्रधान जिला ने कहा कि वह विद्यार्थी जीवन से ही गायत्री परिवार की गतिविधियों को देखते आ रहे हैं। गायत्री परिवार से सभी को बड़ी उम्मीद है। गायत्री परिवार यज्ञ और संस्कार के माध्यम से समाज के नये निर्माण के लिये कई दशकों से कार्य कर रहा है। उसकी जितनी सराहना की जाय कम होगा। गायत...